छुट्टी ब्रेकिंग : कर्मचारियों के लिए Good News , मिलेगा सार्वजनिक-प्रतिबंधित अवकाश का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय, विभाग ने जारी किया आदेश…
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल उन्हें कुल 33 अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।




good news for employees will get benefit of 33 public and restricted holidays
Employees Holiday 2023 : राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कर्मचारियों को कुल 33 अवकाश का लाभ दिया जाएगा। कैबिनेट की सहमति के बाद कार्मिक विभाग द्वारा अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। जिसका लाभ सभी कर्मचारियों को होगा।
एनआई एक्ट के तहत कर्मचारियों को कुल 21 राजपत्रित अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यपालक आदेश के तहत कर्मचारियों को 12 अवकाश प्रदान किए जाएंगे। हालांकि साल 2023 में कई अवकाश रविवार के दिन होने की वजह से सरकार द्वारा इसके लिए कोई अतिरिक्त अवकाश का प्रावधान नहीं किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जल्द ही इसके आदेश भी जारी किए जाएंगे। साप्ताहिक अवकाश के दिन त्यौहार होने की वजह से कर्मचारियों को कम छुट्टी उपलब्ध कराई जाएगी।(Employees Holiday 2023)
सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में एनआई एक्ट के तहत कर्मचारियों को जिन छुट्टी का लाभ दिया जाएगा। वह इस प्रकार है।(Employees Holiday 2023)
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
- महाशिवरात्रि 18 फरवरी
- होलिका दहन 7 मार्च
- होली 8 मार्च
- रामनवमी 29 मार्च
- महावीर जयंती 4 अप्रैल
- गुड फ्राईडे 7 अप्रैल
- अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल
- ईद उल फितर 22 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा 5 मई
- ईद-उल-जुहा 29 जून
- मोहर्रम 29 जुलाई
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
- जन्माष्टमी 7 सितंबर
- ईद ए मिलाद 28 सितंबर
- गांधी जयंती 2 अक्टूबर
- महानवमी 23 अक्टूबर
- विजयादशमी 24 अक्टूबर
- छठ 20 नवंबर
- गुरु नानक जयंती 27 नवंबर
- और क्रिसमस डे 25 दिसंबर
इसके अलावा कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश की घोषणा की गई है।(Employees Holiday 2023)
- सोहराय 13 जनवरी
- मकर संक्रांति 14 जनवरी
- नेताजी जयंती 23 जनवरी
- मजदूर दिवस 1 मई
- रथयात्रा 20 जून
- हुल दिवस 30 जून
- आदिवासी दिवस 9 अगस्त
- रक्षाबंधन 30 अगस्त
- गणेश चतुर्थी 19 सितंबर
- दशहरा 21 अक्टूबर
- गोवर्धन पूजा 13 नवंबर
- और बिरसा जयंती 15 नवंबर।
इसके अलावा एनआई एक्ट के तहत मिलने वाली छुट्टियों के लिए अवकाश रविवार को हो रहे हैं। जिसके कारण इन त्योहारों के लिए छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। इसमें 23 अप्रैल को सरहुल है, जो रविवार को पड़ेगा। इसके अलावा महाअष्टमी 22 अक्टूबर रविवार के दिन होगा। दीपावली 12 नवंबर रविवार के दिन होने के अलावा 19 नवंबर को सूर्य षष्टि संध्या अर्घ्य के लिए भी अलग से अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। साथ ही बैंक लेखा की वार्षिक बंदी 1 अप्रैल शनिवार को होगी। (Employees Holiday 2023)