7th Pay Commision: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर.... अब मिलेगा डबल बोनस.... सरकार ने एक और भत्ते को दी मंजूरी.... इसका भी मिलेगा फायदा.....




नई दिल्ली। DA बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है। अब सरकार ने एक और भत्ते को मंजूरी दे दी है। हाउस रेंट अलाउंस भी अब बढ़ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस में बदलाव महंगाई भत्ते के आधार पर हुआ है। सरकार ने अब बढ़े हुए HRA में दूसरे केंद्रीय कर्मचारियों को भी शामिल करना शुरू कर दिया है। सभी कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का फायदा मिलने लगा है।
इसलिए अब शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 परसेंट, 18 परसेंट और 9 परसेंट HRA मिलने लगा है। यह बढ़ोतरी भी DA के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है। कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 28 परसेंट मिलन शुरू हो चुका है। महंगाई भत्ते के 25 परसेंट से ज्यादा होने पर HRA अपने आप रिवाइज हो गया है। हाउस रेंट अलाउंस की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है।
7th Pay Matrix के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की अधिकतम बेसिक सैलरी 56000 रुपए महीना है तो उसका HRA 27 परसेंट पर कैलकुलेट करना होगा। जो इस तरह से है।
HRA = 56000 रुपए x 27/100= 15120 रुपए महीना
पहले HRA = 56000 रुपए x 24/100= 13440 रुपए महीना
इजाफा = 15120-13440 = 1680 रुपये महीना
जो कर्मचारी X कैटेगरी में आते हैं उन्हें अब 5400 रुपए महीने से ज्यादा HRA मिलेगा। इसके बाद Y Class वाले को 3600 रुपए महीना और फिर Z Class वाले को 1800 रुपए महीना। X कैटेगरी में 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर आते हैं। इन शहरों में जो केंद्रीय कर्मचारी हैं उन्हें 27 परसेंट HRA मिलेगा। Y कैटेगरी के शहरों में 18 परसेंट होगा और Z कैटेगरी में 9 परसेंट होगा।