DA Hike: कर्मचारियों के लिए Good News, DA में वृद्धि, बढ़कर हुए लगभग 41 फीसद, आदेश जारी…

8 लाख से अधिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके आदेश जारी कर दिए गए है। उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 41.16 फीसद किया गया है।

DA Hike: कर्मचारियों के लिए Good News, DA में वृद्धि, बढ़कर हुए लगभग 41 फीसद, आदेश जारी…
DA Hike: कर्मचारियों के लिए Good News, DA में वृद्धि, बढ़कर हुए लगभग 41 फीसद, आदेश जारी…

DA Hike: Good news for employees, increase in DA...

DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में एक बार फिर से बड़ी वृद्धि की गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा आठ लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा। वहीं महंगाई भत्ता फरवरी-मार्च अप्रैल 2023 के लिए जारी किया गया है। महंगाई भत्ते में लगभग 3 फीसद की वृद्धि देखने को मिली है।(DA Hike)

 

महंगाई भत्ते में 32 स्लैब की बढ़ोतरी 

DA Hike 8 लाख से अधिक बैंकों और अन्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। यह महंगाई भत्ता फरवरी 2023, मार्च 2023 और अप्रैल 2023 के लिए होगा इस बार महंगाई भत्ता बढ़कर 41.16 हो गया है। इंडियन बैंक एसोसिएशन के आदेश के मुताबिक इस बार महंगाई भत्ते में 32 स्लैब की बढ़ोतरी हुई है।(DA Hike)

 

सीपीआई इंडेक्स 8705 के मुताबिक DA स्लैब 588 रिकॉर्ड

DA Hike अक्टूबर 2022 के लिए एआईसीपीआई इंडेक्स 8710.36 फीसद था। जबकि नवंबर 2022 के लिए यह 8710.36 फ़ीसदी रहा। हालांकि दिसंबर 2022 में इसमें वृद्धि देखी गई थी वही यह बढ़कर 8697.22 फीसद पहुंच गया था। इसके साथ ही सीपीआई इंडेक्स 8705 के मुताबिक डीए स्लैब 588 रिकॉर्ड किया गया है। इससे पूर्व के तिमाही के लिए डीए 556 स्लैब रिकॉर्ड किया गया था।(DA Hike)

 

तिमाही के लिए DA बढ़कर हुआ 41.16%

DA Hike इसके साथ ही 8 लाख से अधिक बैंक कर्मचारियों को फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 41.16% किया गया है। इसका लाभ कर्मचारियों को मार्च महीने से मिलेगा। मार्च महीने से उनके खाते में बढ़कर वेतन आएंगे।(DA Hike)