Employees Retirement Age : कर्मचारियों के लिए Good News, सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की होगी वृद्धि, बढ़कर हुए 65 वर्ष…
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके रिटायरमेंट आयु में 3 वर्ष की वृद्धि की गई है। इसके साथ यह बढ़कर 65 वर्ष हो गए हैं। वही डॉक्टर एसोसिएशन की मांग है कि उनके सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाना चाहिए।




Employees Retirement Age Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनकी सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि की गई है। सेवानिवृत्ति आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही अब कर्मचारी 65 वर्ष की उम्र में रिटायर होंगे। वहीं कर्मचारियों के इस निर्णय पर कर्मचारी संघ द्वारा सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। एक बयान में विश्वविद्यालय के प्रमुख और उपग्रह परिसर के संकाय सदस्य ने सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर चांसलर कश्मीर विश्वविद्यालय मनोज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारी द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।(Employees Retirement Age Hike)
सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि
जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा रिटायरमेंट आयु में वृद्धि के बाद संकाय सदस्यों का कहना है UT प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्ति आयु 3 वर्ष की वृद्धि का ऐतिहासिक निर्णय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही शैक्षणिक हितों को सुरक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय में संकाय की कमी को दूर करने में काफी मदद करेगा।इससे पहले पिछले साल कश्मीर विश्वविद्यालय को लेकर मनोज सिन्हा द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि सेवानिवृत्ति आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा।(Employees Retirement Age Hike)
इसके साथ ही शैक्षणिक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी। हालांकि इस घोषणा के बाद से ही इस मामले में लगातार विरोध देखने को मिल रहा था। वहीं इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि की गई।(Employees Retirement Age Hike)
डॉक्टर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण मांग
प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि के बाद आप डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा महत्वपूर्ण मांग की गई है। डॉक्टर एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर सरकार से डॉक्टरों के लिए सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की है। इस मामले में अध्यक्ष निसार उल हसन का कहना है कि डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने से स्वास्थ्य देखभाल की बेहतरी के लिए अनुभवी डॉक्टरों की सेवा के उपयोग से मदद मिलेगी।(Employees Retirement Age Hike)