CG ब्रेकिंग : जबरन शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंग रेप, 3 दरिंदों ने काम करके घर लौट रही महिला से किया दुष्कर्म......

3 दरिंदों ने काम करके घर लौट रही महिला से किया दुष्कर्म......

CG ब्रेकिंग : जबरन शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंग रेप, 3 दरिंदों ने काम करके घर लौट रही महिला से किया दुष्कर्म......
CG ब्रेकिंग : जबरन शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंग रेप, 3 दरिंदों ने काम करके घर लौट रही महिला से किया दुष्कर्म......

बेलगहना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार 40 साल की आदिवासी महिला रोजी मजदूरी करती है। 13 सितंबर को वह हर दिन की तरह काम पर गई थी।

 

 देर शाम जब वह घर लौटी तो उसके पड़ोसी सियाराम तिर्की, दुकालू बैगा और अशोक कुमार यादव ने उसे रोक लिया और अपने साथ शराब पीने का प्रस्ताव दिया। कहते हैं महिला ने इसके लिए मना किया लेकिन तीनों जिद पर अड़ गए और जबरन महिला को जमकर शराब पिला दी।

 

 जब आदिवासी महिला नशे में धुत्त हो गई तो तीनों आरोपियों ने बारी- बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग निकले। होश आने पर आदिवासी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गांव गई तो तीनों फरार मिले। 

 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले को उजागर नहीं किया है लेकिन क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की चर्चा जमकर हो रही है।