CG- दो की मौत: दर्दनाक सड़क हादसा.... एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे चार लोग.... तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से दो की मौत.... दो गंभीर....




...
कोरबा 21 जनवरी 2022। कटघोरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। चारों एक ही बाइक पर पर सवार होकर जा रहे थे। तभी ढेलवाडीह-कटघोरा बायपास के पतरापाली के निकट किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढेलवाडीह-कटघोरा बायपास मार्ग पर हादसा हुआ। पुलिस टीम व डायल 112 को मौके पर भेजा गया। हादसे में अजय कंवर (38) व रोहित श्रोते (19) की मौत हुई है। वहीं जयदीप कंवर (30) और रामगोपाल कंवर (29) घायल हैं।
दोनों कटघोरा के छिर्रा के निवासी हैं। एक घायल युवक को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए कोरबा रेफर किया गया है। वही एक अन्य घायल को कटघोरा सीएचसी में दाखिल किया गया है। कोरबा रेफर किए गए युवक की स्थित गंभीर बनी हुई है। बाइक सवारों को किस वाहन ने चपेट में लिया यह साफ नहीं हो सका है। क्षत-विक्षत शवों को देखकर भारी वाहन से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात वाहन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। हादसे के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।