पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर आई खुशियां: युवराज सिंह बने पापा.... वाइफ Hazel Keech ने दिया बेटे को जन्म.... सोशल मीडिया पर दी जानकारी.... कही ये बात.......

पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर आई खुशियां: युवराज सिंह बने पापा.... वाइफ Hazel Keech ने दिया बेटे को जन्म.... सोशल मीडिया पर दी जानकारी.... कही ये बात.......

...

नई दिल्ली। पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के घर खुशियां आई है। युवराज सिंह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी हेजल कीज ने बेटे को जन्म दिया। युवी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की गुजारिश की है। युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं। लव, हेजल एंड युवराज।” 

युवी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से साल 2016 में शादी की थी। युवराज सिंह और हेजल कीच को उनके चाहने वाले और कई सेलेब्रिटीज इस खुशखबरी के बाद बधाइयां दे रहे हैं। युवी के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा, 'भाई को बहुत मुबारकबाद। मुझे पूरा यकीन है कि आप बेहतरीन पिता साबित होंगे। छोटे को ढेर सारा प्यार, भाभी को सम्मान।' युवराज सिंह और हेजल कीच की सगाई साल 2015 में हुई थी। 30 नवंबर 2016 को इस कपल ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में शादी की थी।

हेजल कीच बॉलीवुड फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अपने रोल के लिए काफी फेमस हुईं थी। युवराज सिंह को भारत के कामयाब क्रिकेटर्स में शुमार किया जा है। वो टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड 2011 की चैंपियन टीम का हिस्सा थे। 10 जून 2019 को इस चैंपियन खिलाड़ी ने 'जेंटलमैन गेम' को अलविदा कह दिया। युवराज सिंह को हेजल कीच से शादी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक इंटरव्यू में युवी ने बताया था कि हेजल को मनाने के लिए उन्होंने बहुत पापड़ बेले थे। उन्होंने बताया था कि हेजल ने सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट करीब 3 महीने बाद एक्सेप्ट की थी।