शासकीय नवीन महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक हुई संपन्न ,लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।




लखनपुर सितेश सिरदार:–लखनपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक का आयोजन 4 मार्च दिन शुक्रवार को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित सिंह देव के उपस्थिति में किया गया।बैठक में महाविद्यालय के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया एवं कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सिंह देव ने छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं।इस दौरान जनभागीदारी समिति के उपाध्यक्ष अनुभागीय अधिकारी राजस्व अनिकेत साहू, सुमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, प्राचार्य पी एन सिंह, सतेंद्र रॉय,अमित बारी, मक़सूद हुसैन, अभिमन्यु सिंह, प्रभाकर शुक्ला, आर के विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल, रामसुजान द्विवेदी, मनोज बारी, सुशील गुप्ता, यशवंत सिंह राजपूत, कुमारी अमरावती राजवाड़े उपस्थित रहे। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ डॉ रामाशीष तिवारी, अनुपम आशीष बडा, जफीर अहमद, शिल्पी एक्का, अमरेश कुमार, श्रीकृष्ण कुमार टांडिया, कैलाश प्रसाद, गुलप्सा कुरेशी, गीतिका रॉय, माधुरी बरवा, प्रतीक ठाकुर, अक्षय आनंद कच्छप,मनोज एक्का, जुगमती, निरंजन सिंह, बोंड लाल पैकरा, गौरव, कुमार सिंह राजवाडे उपस्थित रहे।