Exit Poll Results 2024 : देश में मोदी की लहर,ज्‍यादातर Exit Poll में एनडीए को बहुमत,जानिए छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी,एग्जिट पोल में कौन आगे,पढ़िए एक क्लिक पर...

लोकसभा चुनाव को लेकर देश की अलग-अलग एजेंसियों ने एक्जिट पोल किया। ज्‍यादातर एक्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन की सत्‍ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है। देश की 543 सीटों के लिए इस बार 7 चरणों में वोटिंग हुई है।

Exit Poll Results 2024 : देश में मोदी की लहर,ज्‍यादातर Exit Poll में एनडीए को बहुमत,जानिए छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी,एग्जिट पोल में कौन आगे,पढ़िए एक क्लिक पर...
Exit Poll Results 2024 : देश में मोदी की लहर,ज्‍यादातर Exit Poll में एनडीए को बहुमत,जानिए छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी,एग्जिट पोल में कौन आगे,पढ़िए एक क्लिक पर...

नया भारत डेस्क : लोकसभा चुनाव को लेकर देश की अलग-अलग एजेंसियों ने एक्जिट पोल किया। ज्‍यादातर एक्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन की सत्‍ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है। देश की 543 सीटों के लिए इस बार 7 चरणों में वोटिंग हुई है।

 

10 एग्जिट पोल में NDA को 350 से ज्यादा तो I.N.D.I.A. को 125 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। 

 

एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। 

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी. न्यूज 24-टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी.

 

•  INH-जनता टीवी सर्वे में भी भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। उसने भी भाजपा को 10 से 11 सीट और कांग्रेस को 0-01 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

 

IBC ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 

 

न्यूज 18 के मुताबिक, भाजपा को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

TV9-पोल स्ट्रैट के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। इसने सभी 11 सीटें भाजपा के जीतने का अनुमान है। 

 

जन की बात के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का इस बार खाता ही नहीं खुल रहा है। भाजपा क्लीन स्वीप करती दिखाई दे रही है।

 

इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स के अनुसार, भाजपा को 10 और कांग्रेस को केवल 1 सीट मिलने का अनुमान है। 

 

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई. दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन  सीटों पर  मतदान हुआ. तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था.

एक्जिट पोल के नतीजे

न्यूज 24-टूडेज चाणक्या – भाजपा 11, कांग्रेस 0
सी वोटर – भाजपा 11, कांग्रेस 0
आज तक – भाजपा 10, कांग्रेस 1

11 सीटों पर ये प्रत्याशी आमने-सामने

    1    रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

    2    दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू

    3    सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह 

    4    रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह 

    5    बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव 

    6    जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़े के सामने कांग्रेस के डा.शिवकुमार डहरिया

    7    कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत

    8    बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा

    9    राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

    10    कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर 

    11    महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू