संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग का कर्मचारी संघ ने आभार जताया : गजेंद्र श्रीवास्तव




संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग का कर्मचारी संघ ने आभार जताया : गजेंद्र श्रीवास्तव
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थ कर्मचारियों के लिए 10 दिनों के अतिरिक्त अर्जित अवकाश तथा 7 दोनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश का लाभ दिए जाने की लगातार मांग करते आ रहा था।
इसी संबंध में संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग जगदलपुर को भी शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त अर्जित अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश का लाभ समस्त सातों जिलों के लिए निर्देश जारी करने के लिए मांग की गई थी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव* ने बताया कि संगठन की मांग पर संयुक्त संचालक ने गंभीरता दिखाते हुए इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए कर्मचारी संघ के प्रदेश महा मंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग जगदलपुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।