Easy Diet Plan: वेटलॉस के लिए TV स्टार्स अपनाते हैं ये स्ट्रिक्ट डाइट प्‍लान, कोई रहता है 20 घंटे भूखा तो कोई छोड़ चुका है रोटी...

Easy Diet Plan: TV stars follow this strict diet plan for weight loss, some stay hungry for 20 hours and some have left bread... Easy Diet Plan: वेटलॉस के लिए TV स्टार्स अपनाते हैं ये स्ट्रिक्ट डाइट प्‍लान, कोई रहता है 20 घंटे भूखा तो कोई छोड़ चुका है रोटी...

Easy Diet Plan: वेटलॉस के लिए TV स्टार्स अपनाते हैं ये स्ट्रिक्ट डाइट प्‍लान, कोई रहता है 20 घंटे भूखा तो कोई छोड़ चुका है रोटी...
Easy Diet Plan: वेटलॉस के लिए TV स्टार्स अपनाते हैं ये स्ट्रिक्ट डाइट प्‍लान, कोई रहता है 20 घंटे भूखा तो कोई छोड़ चुका है रोटी...

Easy Diet Plan :

 

आजकल लोगों में फिट रहने का खूब ट्रेंड है। फिट दिखने के लिए वे न केवल जिमिंग कर रहे हैं, बल्कि कई तरह की डाइट भी फॉलो कर रहे हैं। वैसे इन सबमें हमारे फेवरेट एक्टर्स भी पीछे नहीं है। न केवल बॉलीवुड बल्कि टीवी के जाने -माने एक्टर्स भी फिट और हेल्दी रहने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। पर्दे पर बेस्ट दिखने के लिए वास्तव में इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए उनका परफेक्ट फिगर होना बहुत जरूरी है।

थोड़ा सा भी ज्यादा वजन हो या फिर अनफिट दिखें, तो उनके फॉलोअर्स उन्हें ट्रोल करने लगते हैं, इसलिए एक्टर्स पर हमेशा फिट और हेल्दी रहने का दबाव बना रहता है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सिलेब हैं, जो एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं और अच्छा दिखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं, उन एक्टर्स के बारे में, जो कर्वी और फिट बॉडी पाने के लिए खास तरह का डाइट प्लान फॉलो करते हैं। (Easy Diet Plan)

​भारती सिंह

कॉमेडियन होस्ट भारती सिंह के वेट ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान है। भारती सिंह ने इसका श्रेय इंटरमिटेंट फास्टिंग को दिया है। वह कहती हैं कि वह 16 घंटे से ज्यादा समय तक भूखी रहीं। उन्होंने कहा कि उनका पहला भोजन दोपहर 12 बजे होता था और उनका अंतिम भोजन शाम 7 बजे। इस दौरान वह बटर पराठे से लेकर अपने पसंदीदा खाने तक सब कुछ खाती थी, लेकिन शाम 6 बजे के बाद कुछ नहीं खातीं। चूंकि उनका शरीर इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ एडजस्ट हो गया , ऐसे में उन्होंने 10 महीने में 16 किलो वजन कम कर लिया। (Easy Diet Plan)

​एरिका फर्नांडिस

एरिका फर्नांडिस की फिटनेस देखकर आपको अंदाजा हो ही जाएगा कि उसकी डाइट कितनी कठिन है। जब उनके फिटनेस का राज पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा था कि वह चावल और रोटी नहीं खा रही हैं और इससे वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है, क्योंकि इन दोनों खाद्य पदार्थों में ग्लूटेन होता है। (Easy Diet Plan)

​हिना खान

टीवी इंडस्ट्री में हिना खान अपनी फिट और फैब फिगर के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने दिन की शुरूआत डिटॉक्सीफाइंग के लिए एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से करती हैं। इसके अलावा कम कार्बोहाइड्रेट और और हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करती हैं। वह छोटे हिस्से में खाना खाती हैं, जिससे चयापचय में मदद मिलती है। परफेक्ट फिगर के लिए हिना हमेशा खूब फल और सब्जियों को प्राथमिकता देती हैं। (Easy Diet Plan)

​निया शर्मा

टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस निया शर्मा का फिजिक सबसे अच्छा माना जाता है। बता दें कि वह फास्ट फूड नहीं खाती। इसके बजाय दोपहर के भोजन में दाल और रात के खाने में वेजिटेबल ऑमलेट खाना पसंद करती हैं। निया भी भारती सिंह की तरह शाम 7 बजे के बाद खाना नहीं खाती। (Easy Diet Plan)

​हर्ष राजपूत-

टीवी एक्टर हर्ष राजपूत को सीरियल नजर में अपने रोल के लिए 7 किलो वजन कम करना पड़ा था। ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं इस रोल के लिए एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहा हूं। मैं 80 प्रतिशत प्रोटीन और 20 प्रतिशत कार्ब डाइट पर हूं। जिसकी वजह से मैंने एक महीने में 7 किलो वजन घटा लिया है। (Easy Diet Plan)

​शहनाज गिल

बिग बॉस-13 से पॉपुलर हुई शहनाज गिल को बढ़ते वजन के कारण बिग बॉस के घर में ही कई बार ट्रोल होना पड़ा। मगर बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने फिजिकल फिटनेस पर खूब ध्यान दिया और मात्र 6 महीने में 12 किलो वजन घटा लिया। ई टाइम्स को अपना डाइट प्लान बताते हुए उन्होंने कहा कि- मैंने नॉन-वेज, चॉकलेट और आइसक्रीम से पूरी तरह से दूरी बना ली है। हर दिन मैंने एक या दो चीजें ही खाईं। 

मैं हर दिन के अपने खाने में बहुत ज्यादा वैरायटी शामिल नहीं करती और मैंने पोर्शन साइज भी कम कर दिया। अगर मुझे दो रोटियों की भूख होती है, तो मैं एक ही रोटी खाती हूं। मार्च में लॉकडाउन शुरू होने से पहले मैं 67 किलो की हो गई थी, लेकिन अब मैं 55 किलो की हूं। 6 महीने से भी कम समय में मैंने 12 किलो वजन घटा लिया। , वो भी बिना कोई व्यायाम किए। (Easy Diet Plan)

​ऋत्विक धनजानी

पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी अच्छे वर्कआउट के साथ हेल्दी डाइट लेने पर विश्वास करते हैं। ई टाइम्स टीवी के साथ हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं हफ्ते में कम से कम 6 बार वर्कआउट करता हूं। बीच में एक दिन का ब्रेक लेता हूं। मैं खासतौर से अपने खाने पर निगरानी रखता हूं और दिन में 16-20 घंटे फास्टिंग करता हूं। एक्टर के अनुसार, खाने में चीजों को सीमित कर देना स्वस्थ रहने का सही तरीका नहीं है। (Easy Diet Plan)