...जब CM भूपेश अचानक पहुँचे धान खरीदी केंद्र.... प्रवास के दौरान अचानक धान खरीदी केंद्र पहुंचे.... किसानों से की बात.... धान खरीदी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा.....




...
रायपुर 16 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक धान खरीदी केंद्र पहुँचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के प्रवास के दौरान अचानक पवनतारा ग्राम के जालबांधा धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों से मिलकर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान ग्राम पेटी के किसान बिसउआ लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आये हैं तथा त्रिवेणी वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उन्होंने 55 कट्टा धान बेचा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के भी ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।