छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ बंद, कवर्धा कांड के खिलाफ प्रदर्शन




धरसीवाँ
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कवर्धा कांड को लेकर आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। इस बंद का असर धरसीवाँ सहित कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। स्थानीय बाजारों में इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें बंद हैं। स्कूल, बस सेवा और रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक गतिविधियाँ ठप हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका मुख्य उद्देश्य कवर्धा कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करना है। कांग्रेस का यह बंद को सफलता सफल बनाने के लिए प्रमुख रूप साँकरा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की दुर्गा प्रसाद बंजारे से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजू सायतोड़े जी बुथ प्रभारी कोमल डहरिया निर्मल मारकंडे, दीनानाथ सायतोडे.गोलू यादव, आदि