CG- अध्यक्ष समेत 10 आरोपी गिरफ्तार: देर रात DJ बजाकर नशे में झूमना पड़ा महंगा, मना करने पर पुलिस के साथ झूमा-झटकी, वाहन में तोड़फोड़ भी....
drunk youths Dancing on DJ late night, 10 accused arrested




Dancing on DJ at late night
बिलासपुर। रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी करने वाले अपचारी बालक समेत 10 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपीगण देर रात तक नशे की हालत में डीजे बजा कर न्यूसेंस क्रिएट कर रहे थे। पुलिस द्वारा मना करने पर झूमा झटकी किए। डीजे भी जब्त कर लिया गया है। शेष संलिप्त आरोपियों की भी शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी।
पेट्रोलिंग पर आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में रवाना हुये थे। उस दौरान शिकायत मिली कि गांधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर डॉस कर रहे हैं, मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है, तब रात्रि करीबन 11:00 बजे थाना रतनपुर पुलिस पेट्रोलिंग जाकर डीजे बंद करने हेतु समझाईस दिया गया।
किंतु समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथीगणों द्वारा पैट्रोलिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं झूमा झटकी करने लगे तथा पत्थर से शासकीय पेट्रोलिंग वाहन को तोडफोड करने लगे जिससे दोनों आरक्षको को चोट लगी एवं शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया, आरोपी गण वहां से भाग गए।
रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया तथा आरोपियों की पता तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज एवं घटनास्थल के कुछ वीडियो के माध्यम से सभी आरोपियों आयोजन कर्ताओं को आईडेंटिफाई किया गया एवं तत्काल टीम भेज कर 10 आरोपियों की अरेस्टिंग की गई जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है तथा घटना के दौरान प्रयुक्त डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के साथ जप्त किया गया। उक्त आरोपियों/अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपीयो की तलाश पुलिस द्वारा की जा रहीं है जिनकी गिरफ़्तारी भी जल्द की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. आदित्य सोनी पिता स्व.अजय सोनी उम्र 23 वर्ष,
2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा उम्र 23 वर्ष,
3. शुभम सिंह राजपूत पिता स्व. छत्रपाल सिंह उम्र 28 वर्ष,
4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम उम्र 23 वर्ष,
5. पुन्नी यादव ऊर्फ राघव पिता मुन्ना यादव उम्र 27 वर्ष
6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 24 वर्ष,
7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास उम्र 18 वर्ष,
8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन उम्र 23 वर्ष,
9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा उम्र 24 वर्ष, 10. एक अपचारी बालक सभी निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)