नवरात्र पर्व में गरबा आयोजन को लेकर अविनाश तुल्य कॉलोनी मे हुआ विवाद सुलझाया : विश्व हिन्दू परिषद

नवरात्र पर्व में गरबा आयोजन को लेकर अविनाश तुल्य कॉलोनी मे हुआ विवाद सुलझाया : विश्व हिन्दू परिषद
नवरात्र पर्व में गरबा आयोजन को लेकर अविनाश तुल्य कॉलोनी मे हुआ विवाद सुलझाया : विश्व हिन्दू परिषद

जगदलपुर, दिनाँक 1 अक्तूबर 2022। विश्व हिन्दू परिषद को सूचना प्राप्त हुई की अविनाश तुल्य कॉलोनी मे कुछ स्थानीय द्वारा कॉलोनी मे नवरात्र मे आयोजित गरबा कार्यक्रम रोकने हेतु कार्य किया जा रहा है। उक्त जानकारी मिलने बाद प्रशासन व पुलिस विभाग विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, हिन्दू संगठन सक्षम के पदाधिकारी उपजे विवाद को सुलझाने पहुंचे, काफि समझाईश के बाद विवाद को सुलझाते हुए एक साथ मिलकर गरबा उत्सव मनाने की अपील की गई ।

विश्व हिन्दू परिषद ने कहा यह हिन्दूओं की भूमि है और यहा की संस्कृति , सनातन धर्म मे जो रीति नीति है उसका पालन करने से हमे कोई नही रोक सकता। और यदि रोकने का पुनः प्रयास किया जाएगा तो विरोध करने हमे भी कोई नही रोक सकता, जिसके कोई भी परिणाम आने पर जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। विवाद सुलझाने पुलिस व प्रशासन की भूमिका भी रही महत्वपूर्ण। 

यह रहे उपस्तिथ विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला मंत्री हरि साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार,बजरंग दल जिला सन्योजक घनश्याम नाग , जिला सह सन्योजक खिरेंद्र दास, नगर मंत्री विष्णु ठाकुर, नगर सन्योजक विक्रम ठाकुर, सह सन्योजक भवानी चौहान, सुमित बजरंगी, गौरव ठाकुर व अन्य बजरंगी।