Disadvantages of Tea : चाय की तलब बन न जाएं मौत की वजह! चाय पिने के बाद नहाना आपको पड़ सकत है भारी, नुकसान सुनकर उड़ जाएगी नींद...

Disadvantages of Tea: The craving for tea should not become the cause of death! You may have to take a bath after drinking tea, you will lose sleep after hearing the loss... Disadvantages of Tea : चाय की तलब बन न जाएं मौत की वजह! चाय पिने के बाद नहाना आपको पड़ सकत है भारी, नुकसान सुनकर उड़ जाएगी नींद...

Disadvantages of Tea : चाय की तलब बन न जाएं मौत की वजह! चाय पिने के बाद नहाना आपको पड़ सकत है भारी, नुकसान सुनकर उड़ जाएगी नींद...
Disadvantages of Tea : चाय की तलब बन न जाएं मौत की वजह! चाय पिने के बाद नहाना आपको पड़ सकत है भारी, नुकसान सुनकर उड़ जाएगी नींद...

Disadvantages of Tea : 

 

नया भारत डेस्क : आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें अपनी सुबह का आगाज बेड टी से करने की आदत होती है, चाय पीना किसे नहीं पसंद? कुछ लोगों की सुबह तो, बिना चाय के होती ही नहीं है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो कि चाय पीने के बाद जल्दी में रहते हैं और फिर नहाने चले जाते हैं। जबकि, ये हमारे शरीर के नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, चाय पीने के बाद हमारा शरीर बहुत गर्म रहता है और पानी ठंडा। ऐसे में ये दोनों मिलकर रिएक्ट करते हैं और शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। (Disadvantages of Tea)

टेंपरेचर गैप-

चाय पीने के तुंरत बाद हमारी बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाता है। जब हम नहाने जाते हैं तो, पानी ठंडा होता है। ऐसे में जब दो अलग-अलग टेंपरचर मिलते हैं तो ये आपस में रिएक्ट करते हैं और यही रिएक्शन आपको बीमार कर सकता है। इससे नाक बहना और एलर्जी भी आपको हो सकती है।

हो सकता है बुखार-

हमारा शरीर गर्म होने के कारण जब पानी की तुलना में रिएक्ट करता है तो हमें बुखार हो सकता है। क्योंकि, पानी का तापमान कम होता है और शरीर गर्म जिससे शरीर अपने आप को संतुलित नहीं कर पाता है। इसके अलावा अलग-अलग लोगों में अलग-अलग लक्षण देखे जा सकते हैं। 

सर्द-गर्म शरीर की वो स्थिति है जिसमें गर्मी में व्यक्ति जुकाम का शिकार हो जाता है। तो, अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद नहाने चले जाएंगे तो सर्द-गर्म के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी इस आदत में सुधार लाना चाहिए। इसलिए चाय पीने के कम से कम 30 मिनट बाद नहाने जाना चाहिए। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)

यहां पढ़िए ज्यादा चाय पीने से होने वाली समस्याओं के बारे में :-

  • चाय ज्यादा पीने से उड़ जाती है नींद

चाय में कैफीन होता है और इसे अधिक मात्रा में लेने से आपकी स्लीपिंग साइकिल पर गहरा असर पड़ता है और आपको रात में नींद नहीं आती है। लोग सुबह में चाय अपनी सुस्ती को दूर करने के लिए पीते हैं, जिससे उन्हें पूरे दिन लो ना फील हो और वह अपना काम सजगता से कर पाएं। लेकिन इसके लिए एक कप चाय काफी होती है, अगर आप ज्यादा चाय पिएंगे तो आप अपनी सुकून भरी रात की नींद नहीं ले सकते हैं। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)

  • कब्ज की समस्या

चाय में थियोफिलाइन नाम का एक केमिकल होता है, जो आपके शरीर में पाचन प्रक्रिया के दौरान निर्जलीकरण की समस्या को पैदा कर सकता है। यही समस्या कब्ज का कारण बनती है, बहुत से लोग मानते हैं कि सुबह चाय पीने से हमें मल त्याग करने में मदद मिलती है, जबकि अधिक मात्रा में चाय पीने से कब्ज होने की समस्या हो सकती है। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)

  • चिंता और बेचैनी

कैफीन सबसे लोकप्रिय मूड लाइट करने वाली चीजों में से एक है, लेकिन हर चीज का इस्तेमाल एक लिमिट तक ही अच्छा होता है। अगर आप चाय का जरुरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इसका हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुत अधिक चाय का सेवन करने से नींद में खलल, बेचैनी, चिंता और हृदय गति में वृद्धि जैसी समस्याएं हो सकती है। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)

  • गर्भपात की संभावना

गर्भवती महिलाओं को चाय से पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि इसकी कैफीन सामग्री भ्रूण के विकास को नुकसान पहुंचा सकती है और गर्भपात का खतरा पैदा करती है। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)

  • प्रोस्टेट कैंसर

यह बहुत अधिक चाय पीने का सबसे बुरा दुष्प्रभाव है, स्टडी से पता चला है कि जो पुरुष बहुत ज्यादा चाय पीते हैं, उनमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)

  • हृदय संबंधी समस्याएं

चाय में मौजूद कैफीन हृदय प्रणाली के लिए अच्छा नहीं है और जिन्हें हृदय रोग हैं या हृदय संबंधी विकार से उबर रहे हैं, उन्हें चाय के सेवन से बचना चाहिए। (Disadvantages of Tea​​​​​​​)