CG- रेप का आरोपी डिप्टी रेंजर अरेस्ट: कर्मचारी की पत्नी को डरा-धमकाकर करता रहा दुष्कर्म.... 3 माह से पैतृक गांव में छिपा था.... डिप्टी रेंजर गिरफ्तार.... मामला जान हो जाएंगे हैरान.........

CG- रेप का आरोपी डिप्टी रेंजर अरेस्ट: कर्मचारी की पत्नी को डरा-धमकाकर करता रहा दुष्कर्म.... 3 माह से पैतृक गांव में छिपा था.... डिप्टी रेंजर गिरफ्तार.... मामला जान हो जाएंगे हैरान.........

...

कांकेर। रेप के आरोपी डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी डिप्टी रेंजर को कुरुद जिला धमतरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी डिप्टी रेंजर ने सहकर्मी की पत्नी को डरा-धमकाकर रेप किया था। आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर वह अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। आरोपी वन विभाग के डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू तीन माह से कुरूद में अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। डिप्टी रेंजर पर उसके ही कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस घटना के बाद से वन विभाग भी सवालों के घेरे में आ गया है। 

तीन माह से लापता अपने कर्मचारी पर उसने पहले भी कार्रवाई नहीं की और अब पकड़े जाने के बाद भी अफसर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। मामला कोयलीबेड़ा वन परिक्षेत्र का है। यहां पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू पर विभाग के ही एक बीट गार्ड की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने 16 जनवरी को FIR दर्ज कराई थी। वारदात जुलाई 2019 की है। इस बीच आरोपी डिप्टी रेंजर ने कई बार डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। 6 महीने बाद हिम्मत कर महिला ने पति को सारी बात बताई तो कोयलीबेड़ा थाने में पहुंचे। इसके बाद पता चला कि डिप्टी रेंजर 3 माह से लापता है। महिला फॉरेस्ट कॉलोनी में खेल रहे अपने बच्चे को लेने के लिए निकली थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर मिल गया और पूछताछ करने लगा। 

महिला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह बच्चे को लेने के लिए जा रही है। आरोप है कि इस पर डिप्टी रेंजर ने उससे क्वार्टर में दवाई होने की बात कही और साथ ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। फिर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इसके लिए आरोपी डिप्टी रेंजर अपने कर्मचारी की ड्यूटी बार-बार बाहर लगा देता या फिर उसे काम से कहीं भेज देता। इस बीच उसकी पत्नी से दुष्कर्म करता था। पति-पत्नी कोयलीबेड़ा थाना पहुंचकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ FIR दर्ज कराया था।