CG- तहसील का ऐलान BIG BREAKING: CM भूपेश की बड़ी घोषणाएं.... यहां को तहसील बनाने की घोषणा.... यहां को पूर्ण तहसील का दर्जा.... विद्युत सब स्टेशन, अस्पताल, डाक्टर एवं स्टाफ निवास, मिनी स्टेडियम की भी घोषणा.....

Declaration Tehsil Big announcements of Chief Minister Bhupesh Baghel

CG- तहसील का ऐलान BIG BREAKING: CM भूपेश की बड़ी घोषणाएं.... यहां को तहसील बनाने की घोषणा.... यहां को पूर्ण तहसील का दर्जा.... विद्युत सब स्टेशन, अस्पताल, डाक्टर एवं स्टाफ निवास, मिनी स्टेडियम की भी घोषणा.....
CG- तहसील का ऐलान BIG BREAKING: CM भूपेश की बड़ी घोषणाएं.... यहां को तहसील बनाने की घोषणा.... यहां को पूर्ण तहसील का दर्जा.... विद्युत सब स्टेशन, अस्पताल, डाक्टर एवं स्टाफ निवास, मिनी स्टेडियम की भी घोषणा.....

Big announcements of Chief Minister Bhupesh Baghel

 

कोण्टा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणाएं

 

उप तहसील जगरगुंडा को तहसील बनाने की घोषणा 

 

उप तहसील दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा

 

कोंटा ब्लाक के बंडा गांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन

 

कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा

 

कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण 

 

दुब्बाटोटा में खेल मैदान निर्माण

 

छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण

 

एर्राबोर में मिनी स्टेडियम।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दूसरे पड़ाव में कोंटा विधानसभा के छिंदगढ़ पहुचे।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवाईयों की उपलब्धता व वहां मरीजों से चर्चा कर उनके उपचार की जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। यहां कोंटा के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। कोंटा में भेंट-मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।