खतरनाक स्टंट VIDEO: स्टंट के चक्कर में कई फीट ऊंचाई से नीचे गिरा शख्स.... वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे.... स्टंट दिखाना शख्स को पड़ा महंगा.... देखें VIDEO.....
Dangerous video Showing stunts person fell down from a height of several feet




...
Dangerous stunt video: एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका हैरान होना लाजिमी है। इसमें स्टंट करने वाले के साथ बहुत ही दर्दनाक घटना घटती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता है। इस चक्कर में वह कई फीट ऊंचाई से नीचे गिर जाता है। जाहिर है इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद शख्स को बहुत ही गंभीर चोट लगी होगी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स को स्टंट के चक्कर में लेने के देने पड़ जाते हैं। उसे बहुत ही भयंकर चोट लगती है। हो सकता है उसके शरीर की कोई हड्डी भी टूट गई हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक छत पर दूर से दौड़ते हुए आता है। वह स्टंट के लिए सामने दिख रही दूसरी छत पर कूदने की कोशिश करता है। हालांकि इस दौरान वह बैलेंस नहीं बना पाता और जिस जगह कूदना होता है, वहां नहीं पहुंच पाता। ऐसे में वह कई फीट नीचे गिर जाता है।
शख्स जिस तरह नीचे गिरता है, उसे देखकर लगता है कि उसे बहुत अधिक चोट लगी होगी। अच्छी बात यह रही कि उसका सिर छत के कोने पर नहीं लड़ता, वरना वह ज्यादा गंभीर चोट का शिकार हो सकता था। वीडियो में देख सकते हैं कि ज्यादा चोट लगने पर उसकी जान भी जा सकती थी।