हैरान कर देगा ये बल्ब: हवा में उड़ने लगता है ये बल्ब.... स्विच ऑन करते ही हवा में खाने लगता है गोते.... उड़ने वाले इस बल्ब को जमकर खरीद रहे लोग.... काफी ज्यादा ट्रेंडिंग.....
Customers buying flying bulb fiercely switch on they start eating in the air LED Light Bulb trending news Magnetic Levitating Floating Wireless LED Light Bulb हवा में उड़ने वाला बल्ब




...
Magnetic Levitating Floating Wireless LED Light Bulb: लेविटेटिंग बल्ब मार्केट में आ गया है जो काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है। लेविटेटिंग बल्ब टेक सेवी लोगों के बीच सबसे पॉपुलर गैजेट है। इसका इस्तेमाल आम तौर पर डेकोरेशन के लिए किया जाता है लेकिन साइंस प्रोजेक्ट वगैरह में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक लेविटेटिंग लाइट बल्ब है जो आसानी से Amazon पर खरीदा जा सकता है। यह असल में एक टेबल डिवाइस है जो देखने में काफी ज्यादा आकर्षक नजर आता है साथ ही यह लोगों को काफी ज्यादा हैरान भी करता है।
दरअसल इस बल्ब को ऑन करने के बाद यह हवा में तैरने लगता है और लोगों को समझ ही नहीं आता है कि आखिर ऐसा हो कैसे रहा है। इसे आपको बस पावर से जोड़ना होता है उसके बाद बल्ब को सपोर्ट करना होता है जिसके बाद ये हवा में लेविटेट करने लगता है। यह बेहद ही आसानी से हवा में झूलता रहता है। लेविटेटिंग लाइट बल्ब आपको 9,999 रुपये में मिलेगा। अगर आप इसे ऑफलाइन परचेज करते हैं तो इसे सस्ती कीमत में भी खरीदा जा सकता है। डेकोरेटिव और गिफ्टिंग आइटम के रूप में इस डिवाइस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।