Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट... डिवाइडर से टकराई कार... कार में लगी भीषण आग… पैर में गंभीर चोट... शरीर पर कई जगह जख्म... अस्पताल में भर्ती…..

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आग लग गई। क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। ऋषभ पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट... डिवाइडर से टकराई कार... कार में लगी भीषण आग… पैर में गंभीर चोट... शरीर पर कई जगह जख्म... अस्पताल में भर्ती…..
Rishabh Pant Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट... डिवाइडर से टकराई कार... कार में लगी भीषण आग… पैर में गंभीर चोट... शरीर पर कई जगह जख्म... अस्पताल में भर्ती…..

Cricketer Rishabh Pant car accident, car catches fire, Rishabh Pant shifted to Hospital, Cricketer severely injured

Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आग लग गई। क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। ऋषभ पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। ऋषभ पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। 25 साल के ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। 

इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है। पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हैं।