871 लोगों की मौत: कोरोना से मौत का डरावना आंकड़ा.... 24 घंटे में देश में 871 लोगों ने तोड़ा दम.... पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,35,532 नए मामले.... सक्रिय मरीजों की संख्या 20 लाख पार.....




...
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में 2.35 लाख नए मामले सामने आए वहीं 871 लोगों की मौत हुई है। इस बीच 3.35 लाख लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इन आंकड़ों के बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 20 लाख पहुंच गई है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 13.39 प्रतिशत पर आ गई है। वैक्सीनेशन की बात करें तो भारत में 165 करोड़ वैरक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 235532 नए केस सामने आए हैं। वहीं, मौत के आंकड़े डरवाने हैं। इस महामारी की चपेट में आने से 871 लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 13% से ज्यादा है।
सक्रिय मामले: 20,04,333
पॉजिटिविटी रेट: 13.39%
कुल वैक्सीनेशन: 1,65,04,87,260
देश में अभी कोरोना रिकवरी रेट 93.89% है। दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.89% है। भारत में कोरोना संक्रमण दर 15.8% से घटकर 13.39%; हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 20 लाख से ज्यादा बनी हुई है।
केंद्र सरकार शनिवार को 5 राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर कोरोना की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और उपायों की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर करीबी 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
महाराष्ट्र में 103 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में 103 लोगों की मौत हो गई है। जो पिछले साल 1 सितंबर के बाद से सबसे अधिक है। जिसमें पुणे सर्कल में 40 मौतें और मुंबई सर्कल में 30 मौतें हुई हैं। वहीं सूबे में इस दौरान 24,948 नए केस सामने आए हैं।