सी.ओ. सिटी हंसराज बैरवा ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण

सी.ओ. सिटी हंसराज बैरवा ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण

भीलवाड़ा। शहर के पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित प्राचीन   मसानिया भैरुनाथ मंदिर में आज लायंस क्लब शक्ति ने सी.ओ. सिटी हंसराज बैरवा की अध्यक्षता में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष सोनाक्षी शर्मा ने बताया कि, वाटर कूलर मोक्षधाम में लगाने से गर्मी के मौसम में दाह संस्कार में शामिल होने वाले लोगो को शीतल पेय जल की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। सी.ओ. सिटी हंसराज  बैरवा ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन के लिए ठंडे पानी की उपलब्धता के लिए लायंस क्लब शक्ति द्वारा वाटर कूलर स्थापित कर उसका लोकार्पण किया गया। ऐसी सेवाओं से लोगो को प्रेरणा मिलेगी। युवा समाजसेवी पंकज आडवाणी ने कहा कि, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब शक्ति के सदस्यों द्वारा यह पुनीत कार्य करने का प्रण लिया तथा पहल कर वाटर कूलर को मंदिर के बाहर स्थापित किया, जिससे मंदिर व दाह संस्कार में आने जाने वाले लोगो को ठंडा पानी पीने को मिलेगा। वहीं सी.ओ. सिटी बैरवा ने लायंस क्लब शक्ति की इस पहल की सराहना की। यह वाटर कूलर  सूर्यप्रकाश डाड द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में भेंट किया। इस दौरान VDG 1 लायन दिलीप तोषनीवाल,  संभागीय अध्यक्ष लायन सीए पीरेश जैन, लायन के.एल. गिल्होत्रा, उषा अग्रवाल, पुष्पा, मधु, किशोर लखवानी, मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक, 
मंदिर युवा अध्यक्ष रवि कुमार खटीक, कैलाश सिंह राव,
हिमांशु छतवानी, अभिषेक खटीक, सुंदर खेतानी, 
भंवर लाल कोली, देवा आदि कई लोग उपस्थित थे।