CM साय का न्योता भोज: अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी... बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन... देखें तस्वीरें.....

CM Vishnu Dev Sai Birthday cake cutting मुख्यमंत्री साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया मुख्यमंत्री ने जब बच्चों ने की मासूम मनुहार - सीएम सर हमसे मिलने आते रहिएगा मुख्यमंत्री साय ने मुस्कुराकर कहा- ये तो मेरा घर है, मैं आता रहूंगा आपसे मिलने

CM साय का न्योता भोज: अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी... बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन... देखें तस्वीरें.....
CM साय का न्योता भोज: अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी... बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन... देखें तस्वीरें.....

CM Vishnu Dev Sai Birthday 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि "सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।" मुख्यमंत्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया मुख्यमंत्री ने

बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।

IMG-20240221-WA0021 IMG-20240221-WA0018 IMG-20240221-WA0016 IMG-20240221-WA0014 IMG-20240221-WA0012 IMG-20240221-WA0008
upload