CM Sai New House : 'पहुना' छोड़ CM हाउस में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधि- विधान से पूजा-पाठ कर किया गृह प्रवेश, जानिए कैसा है सीएम साय का नया घर....देखे फोटो और वीडियो…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

CM Sai New House : 'पहुना' छोड़ CM हाउस में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधि- विधान से पूजा-पाठ कर किया गृह प्रवेश, जानिए कैसा है सीएम साय का नया घर....देखे फोटो और वीडियो…
CM Sai New House : 'पहुना' छोड़ CM हाउस में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधि- विधान से पूजा-पाठ कर किया गृह प्रवेश, जानिए कैसा है सीएम साय का नया घर....देखे फोटो और वीडियो…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवारजन मौजूद रहे। बता दें कि मुख्‍यमंत्री साय अभी तक शंकर नगर स्थिति राजकीय अतिथि गृह पहुना में रह रहे थे।

 

 

कैसा है सीएम साय का नया घर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नया आवास नवा रायपुर के राजभवन के बगल में ही बना है। नया सीएम हाउस करीब 8 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी लागत 60 से 65 करोड़ रुपये की बीच बताई जा रही है। ये घर पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस घर में मीटिंग हॉल से लेकर, गेस्ट रूम और अच्छे गार्डन भी बनाएं गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से हर जगह सीसीटीवी भी लगे हैं। जवानों के लिए भी विशेष तौर पर मोर्चे भी हैं। कैमरों से आवास की मॉनिटरिंग सीधे कंट्रोल रूम से की जाएगी। 
efedaf61-aaae-440f-9462-d3efdd6bf514
af2ef0a6-cf25-4faa-8d22-03587cee69ee
68a8d683-7c89-42da-a39d-6aefa0e437f8