छत्तीसगढ़ के बच्चे मुंबई में दिखाएंगे अपना जलवा, इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में लेंगे भाग, यहां होगा ग्रैंड फिनाले …

छत्तीसगढ़ के बच्चे अब सपनों की नगरी मुंबई में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप सीजन 12 में स्टूडियो 27 कोंडागांव के बच्चों ने वीडियो ऑडिशन देकर सेमीफाइनल राउंड के लिए सेलेक्ट हो चुके है।

छत्तीसगढ़ के बच्चे मुंबई में दिखाएंगे अपना जलवा, इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में लेंगे भाग, यहां होगा ग्रैंड फिनाले …
छत्तीसगढ़ के बच्चे मुंबई में दिखाएंगे अपना जलवा, इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में लेंगे भाग, यहां होगा ग्रैंड फिनाले …

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बच्चे अब सपनों की नगरी मुंबई में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप सीजन 12 में स्टूडियो 27 कोंडागांव के बच्चों ने वीडियो ऑडिशन देकर सेमीफाइनल राउंड के लिए सेलेक्ट हो चुके है। इसके बाद इंडियान हिप हॉप डासं चैंपियनशिप, सीजन 12 ग्रैंड फिनाले में 26 से 30 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगा। विजेतओं को वर्ल्ड हिप हॉप डांस चैंपियनशिपल यूएसए फीनिक्स, परियोजना में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा मौका। कोंडागांव में स्टूडियो 27 में गरीब आदिवासी बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे डांस एवं नृत्य सिख रहे है।

स्टूडियो संचालिका ज्योति घोष ने बताया कि जब हमें पहली बार पता चला कि इंडिया हिप हॉप डांस चैंपियनशिप मुंबई में होना है। तो हमने तैयारी कर 7 बच्चों का विडियो बनाकर भेजा तो इंडिया हिप हॉप डांस में रिजेक्ट हो गए उन्होंने कहा कि विडियो की क्वालिटी अच्छी नहीं हैं, डांस के स्टेप भी बराबर नहीं हैं। इसलिए आपका सलेक्शन नहीं हो सकता। फिर हमारे द्वारा कहा कि हम छत्तीसगढ़ के बस्तर से हैंं तो हमें दूसरा मौका दिया जाय। जिसके तीन बाद उन्होंने कहा कि दुबारा विडियो बनाकर हमें भेजो। फिर हमारे द्वारा दुबारा अच्छी तैयारी करके भेजा तो हमारा इंडिया हिप हॉप डासं चैपिनशिपल के सेमीफाइनल राउंड में पहुंचे है।

मुंबई में ग्रैंड फिनाले में जिले 11 लोग जायेंगे। जिसमें ज्योति घोष, कमेश दास, सोंटू नायक, राहुल मनिक, राहुल राज स्टूडियो 27 से बच्चों के साथ जायेंगे। ऑडिशन में वंशिखा अरोरा, मिशेल, गुंजन देविका, ख्वाइस चक्रवर्ती, निमिशा बनर्जी के अलावा इनके मेंटर कमेश दास और सोंटू नायक भी लेंगे भाग।