CG- प्रधान पाठक सस्पेंड: स्कूल में कॉपी-किताब छोड़, झाड़ू लगा रहे बच्चे... स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाते वीडियो वायरल... संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक को किया निलंबित... आदेश जारी.....
Chhattisgarh Pradhan Pathak suspended अम्बिकापुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नारायणपुर के प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शाला में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं से शाला के कक्षा में झाडू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग ने निलंबन आदेश जारी किया है।




Chhattisgarh Pradhan Pathak suspended
अम्बिकापुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नारायणपुर के प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शाला में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं से शाला के कक्षा में झाडू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग ने निलंबन आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है की जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नारायणपुर प्रधान पाठक मनोहर सिंह सुधाकर के द्वारा शाला में अध्ययनरत् छात्र / छात्राओं से शाला के कक्षा में झाडू लगवाया जा रहा है। ऐसा एक विडियों में देखा गया जो जाँच दौरान सत्य पाया गया।
जारी आदेश में कहा गया है की मनोहर सिंह सुधाकर का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1) (तीन) (दो) (तीन-क) (ग) के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
जारी आदेश में कहा गया है की निलंबन अवधि में मनोहर सिंह सुधाकर का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भरतपुर जिला कोरिया (छ.ग.) नियम किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।