CG- जूते में नाग VIDEO: जूते में घुसकर छुपा बैठा था नाग.... नाग राज ने अचानक निकला फन.... पहनने गया युवक बाल-बाल बचा.... फिर जो हुआ.... देखें वीडियो......

Chhattisgarh Snake Rescue Video, snake was sitting inside the Shoe कोरबा। गर्मी से बचने के लिए जूते में घूस कर नाग छुपा बैठा था। गांव वालो ने फिर टोकरी से ढक कर कैद किया। गर्मी का मौसम इंसानों के साथ वन्य जीवों के लिए भी परेशानी बढ़ा रहा हैं। वन्य जीव गर्मी से बचने के लिए छाव के तलाश में घरों के अंदर प्रवेश कर रहे। ऐसा ही मामला दादरखुर्द से लगे ढेलवाड़ीह बस्ती में देखने को मिला। जहां श्याम लाल नामक व्यक्ति के घर सुबह उस समय एक अनहोनी टल गया। जब बच्चे जूते पहनने के लिए जूता निकाला ही था। जूते के अंदर से साक्षात मौत सामने निकल बैठा फिर क्या था। जूते को फेक दिया। 

CG- जूते में नाग VIDEO: जूते में घुसकर छुपा बैठा था नाग.... नाग राज ने अचानक निकला फन.... पहनने गया युवक बाल-बाल बचा.... फिर जो हुआ.... देखें वीडियो......
CG- जूते में नाग VIDEO: जूते में घुसकर छुपा बैठा था नाग.... नाग राज ने अचानक निकला फन.... पहनने गया युवक बाल-बाल बचा.... फिर जो हुआ.... देखें वीडियो......

Chhattisgarh Snake Rescue Video, snake was sitting inside the Shoe

 

कोरबा। गर्मी से बचने के लिए जूते में घूस कर नाग छुपा बैठा था। गांव वालो ने फिर टोकरी से ढक कर कैद किया। गर्मी का मौसम इंसानों के साथ वन्य जीवों के लिए भी परेशानी बढ़ा रहा हैं। वन्य जीव गर्मी से बचने के लिए छाव के तलाश में घरों के अंदर प्रवेश कर रहे। ऐसा ही मामला दादरखुर्द से लगे ढेलवाड़ीह बस्ती में देखने को मिला। जहां श्याम लाल नामक व्यक्ति के घर सुबह उस समय एक अनहोनी टल गया। जब बच्चे जूते पहनने के लिए जूता निकाला ही था। जूते के अंदर से साक्षात मौत सामने निकल बैठा फिर क्या था। जूते को फेक दिया। 

 

आस पास चीख पुकार मच गया। तब भी कोबरा सांप बाहर नहीं आया। तब कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे ठोकरी से ढक दिया। स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इस घटना की जानकारी दी गई। जितेंद्र सारथी ने अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन को ढेलवाड़ीह रवाना किया। फिर कुछ देर बाद पहुंच कर टोकरी से आज़ाद करवाया और जूते के अंदर से साप को बाहर निकाल रेस्क्यू किया। तब जाकर घर वालों के साथ गांव वालो ने राहत की सास ली।

 

गांव के जनप्रतिनिधि किशन बघेल ने रेस्क्यू टीम के द्वारा किसी भी वक्त पहुंच कर लागातार सेवा प्रदान करने और लोगों की जान बचाने को लेकर जितेंद्र सारथी के टीम की सराहना करते हुए टीम को 500 रुपए सहयोग राशि प्रदान किया। उन्होंने बताया आज के समय लोग किसी की मदद नहीं करते और जिले के रेस्क्यू टीम अपनी जान में खेल कर हमारी जान बचाती हैं। निश्चित ही काबिले तारीफ़ है। उसके लिए हमें उनकी टीम को सहयोग के रुप में मदद करनी चाहिए।

 

जितेंद्र सारथी ने बताया की आज के समय में ऐसे भी लोग हैं जिनके अन्दर इंसानियत जिन्दा हैं। हमारी टीम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में अपनी सेवा देती हैं। जिसमें कुसमुंडा, बंकी मोगरा, दीपका, हरदीबाजार, ढेलवाडीह, बलगी, एनटीपीसी, दर्री, कटघोरा, रजगामार, उर्गा, भैस्मा, बालको, करतला जैसे दूर क्षेत्र भी शामिल हैं जिसके कारण हजारों ज़िंदगी बचती हैं।दिन प्रति दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहें। अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की जान बचा रहे। जिसके लिए बहुतों के द्वारा हमें आर्थिक सहयोग देकर हमें सम्मान देते हैं। साथ ही हमारे कार्य की सराहना कर हमें हिम्मत देते हैं।