बादशाह के साथ CG का सहदेव VIDEO: बादशाह ने सहदेव संग रिलीज किया 'बचपन का प्यार' सॉन्ग.... इंतजार हुआ खत्म.... क्या सहदेव पर फिदा हुआ MG?.... गिफ्ट में मिली 23 लाख की SUV गाड़ी?..... जानें सच्चाई.... देखें धमाकेदार VIDEO.....

बादशाह के साथ CG का सहदेव VIDEO: बादशाह ने सहदेव संग रिलीज किया 'बचपन का प्यार' सॉन्ग.... इंतजार हुआ खत्म.... क्या सहदेव पर फिदा हुआ MG?.... गिफ्ट में मिली 23 लाख की SUV गाड़ी?..... जानें सच्चाई.... देखें धमाकेदार VIDEO.....

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो व भारतीय रैपर और गायक बादशाह का एलबम रिलीज हो गया।  'बचपन का प्यार' गाने से सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके सहदेव दिर्दो का पहला ऑफिशियल गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने को मशहूर रैपर बादशाह ने क्रिएट किया है। गाने का टाइटल भी 'बचपन का प्यार' ही रखा गया है। इस सॉन्ग में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। इस गाने को लेकर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर बज बना हुआ था। आखिरकार यह गाना रिलीज हो गया है।

देखें Video

क्या MG ने गिफ्ट की है 23 लाख की कार?

ऐसे में अब MG के शोरूम ने खुश होकर उन्हें 21 हजार रुपए का चेक दिया है। MG ने सहदेव को उनके गाने के लिए सम्मानित किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर सहदेव को 23 लाख की कार गिफ्ट करने की बात कही जा रही है जो पूरी तरह गलत है। हमने MG से संपर्क किया तो MG मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग सहदेव को गाड़ी गिफ्ट में देने की बात कर रहे हैं। 

MG ने इस बात को नकारते हुए कहा कि, हमने सहदेव को कोई गाड़ी गिफ्ट नहीं दी है बल्कि एक चेक से उन्हें सम्मानित किया है। MG ने आगे कहा कि, सोशल मीडिया पर वीडियो के एक छोटे से क्लिप को वायरल कर दिया गया है जो अब सनसनी की तरह फैल रहा है। 

रियलिटी शो डांस दीवाने से भी आया बुलावा

सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। शुरुआती दौर से ही सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा। यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सहदेव अभी मुंबई में ही है। अब जल्द ही डांस दिवाने के सेट में जाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में सहदेव के साथ उसके पिता भी साथ हैं।

Indian Idol 12 Finale से पहले शो में 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव की धांसू एंट्री
सहदेव दिरदो की पॉपुलैरिटी को देख अब उन्हें सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है। होस्ट आदित्य नारायण ने वीडियो शेयर किया है। आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक क्लिप शेयर किया है। क्लिप में जज और बाकी कंटेस्टेंट्स सहदेव दिरदो के साथ बचपन का प्यार गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन लिखा- बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ। ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

आदित्य नारायण के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। सभी कंटेस्टेंट्स पर बचपन का प्यार फीवर चढ़ता दिख रहा है। वीडियो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाला, निहार ताउरो, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले नजर आ रहे हैं। सहदेव डिरडो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं, हालांकि इस पर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ इंडियन आइडल के क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर इंडियन आइडल के सेट की है।


गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी।