ब्रेकिंग: Big Boss फेम Arshi Khan का हुआ एक्सिडेंट....सड़क हादसे में बिग बॉस फेम अर्शी खान बुरी तरह घायल.... बाल-बाल बचीं.... खतरनाक एक्सीडेंट की शिकार हुईं एक्ट्रेस.... हॉस्पिटल में एडमिट एक्ट्रेस.....

ब्रेकिंग: Big Boss फेम Arshi Khan का हुआ एक्सिडेंट....सड़क हादसे में बिग बॉस फेम अर्शी खान बुरी तरह घायल.... बाल-बाल बचीं.... खतरनाक एक्सीडेंट की शिकार हुईं एक्ट्रेस.... हॉस्पिटल में एडमिट एक्ट्रेस.....

....

डेस्क। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कार हादसे में बिग बॉस फेम टीवी कलाकार अर्शी खान बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। उन्हें दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है। अर्शी खान अपनी मर्सेडीज कार में थीं और दिल्ली के मालवीय नगर में थीं जब ये घटना हुई। सही समय पर एयर बैग ओपन हुआ और एक्ट्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। उन्हें मेडिकल कन्सल्टेशन मिली है और अब वे बेहतर महसूस कर रही हैं। हालांकि अभी भी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है। 

अर्शी खान को बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली। वे बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं। उन्होंने इस दौरान लंबा सफर तय किया था और वे शो के 83वें दिन एविक्ट हुई थीं। वहीं बिग बॉस 14 में वे चैलेंजर के रोल में नजर आई थीं। उन्होंने शो में 66वें दिन एंटर किया था और वे 127वें दिन शो से बाहर हो गई थीं। अर्शी खान जब भी शो में आती हैं वे हमेशा कोई ना कोई बवाल जरूर खड़ा करती हैं और कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनती हैं। सलमान खान के साथ भी उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

उन्होंने हिंदी फिल्म द लास्ट एम्परर से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है। इसके अलावा टीवी सीरियल्स की बात करें तो वे सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल और विष नाम के सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वे कुछ म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही हैं। अर्शी खान सोशल मीडिया पर भी फैंस संग जुड़ी हैं और अपने फैंस को पर्सनल लाइफ से हमेशा अपडेट रखती हैं। कभी साड़ी में तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में वे फैन्स को इंप्रेस करती रहती हैं। एक्सीडेंट दिल्ली के शिवालिक रोड के मालवीय नगर के पास हुआ। अर्शी के परिवार ने दुर्घटना की खबर की पुष्टि की है।