Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में छाए बादल, बारिश के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम...
छत्तीसगढ़ में आज कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी-ईरान के ऊपर स्थित है,




Chhattisgarh Rain Alert: Meteorological Department issued a warning
रायपुर 15 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में आज कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी-ईरान के ऊपर स्थित है, इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र के ऊपर स्थित है।
प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से नमी युक्त हवा का आगमन बंगाल की खाड़ी से लगातार हो रहा है, मध्य स्तर पर पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 16 से 20 मार्च तक रहने की संभावना है। प्रदेश में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने अंदर चलने तथा ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
आज बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम/बारिश के साथ वज्रपात की भी जताई संभावना
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश के कई स्थानों में 16 मार्च को हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। कई जगह गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। अगर तेज नमी युक्त हवाएं चली तो प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।
रायगढ़ जिला रहा सबसे गर्म
प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा रायगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च बुधवार को प्रदेश में गर्मी का स्तर काफी अधिक रहा। सबसे अधिक गर्म जिले की बात करें तो वो रायगढ़ रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.6 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर रायपुर 37 डिग्री सेंटीग्रेट और इसके बाद बिलासपुर और दुर्ग का तापमान रहा।