Heat Wave Alert: 1901 के बाद मार्च 2022 रहा सबसे ज्यादा गर्म महीना…लू पर IMD का अलर्ट.... चिलचिलाती धूप का कहर.... मौसम विभाग ने बताई वजह…जारी की ये चेतावनी.... देखें CG समेत अन्य राज्यों का Weather Forecast....
Chhattisgarh Heat Wave Alert Weather Forecast Alert Today conditions




Heat Wave Alert, Weather Forecast Alert Today:मार्च का महीना इस साल का ही नहीं बल्कि 122 सालों में सबसे गर्म महीने का रिकॉर्ड दर्ज कर गया। देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार रहा। जैसे की आम तौर पर होता नहीं है।
जैसे-जैसे महीने आगे बढ़ते जा रहे हैं, गर्मी का सितम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (weather department) की ओर से एक रिपोर्ट जारी कर बताया गया है कि पिछला मार्च का महीना इस साल का ही नहीं बल्कि 122 सालों में सबसे गर्म महीने का रिकॉर्ड दर्ज कर गया। देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार रहा। जैसे की आम तौर पर होता नहीं है।
मौसम विभाग ने कहा है कि मार्च महीने में तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसने मार्च 1901 के बाद से 122 सालों में भारत का सबसे गर्म महीना का रिकॉर्ड मार्च ने बनाया है। मार्च 2022 में पारा औसत 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल 2010 के 33.09 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर गया। आईएमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति पैदा हो गई है।
छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर, राजनांदगाँव और पेण्ड्रा रोड में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बना हुआ है। कल भी यही स्थिति बने रहने की सम्भावना है। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है। दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ के इलाके में अगले दो दिनों तक लू (Heat Wave) चलने की आशंका है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में अगले चार दिनों तक हीट वेव अपना कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल कुछ हिस्से, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र जैसे इलाकों में भी अप्रैल, 2022 तक हीट वेव चलेगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, जिन राज्यों में हीट वेव चलेगी, वहां पर अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में सिर्फ 2-3 डिग्री सेल्सियस का ही बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अप्रैल में ही भयंकर गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है। आज भी राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। लगातार तीसरे दिन गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है। IMD बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा।
स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा, 'दिल्ली और अधिकतर उत्तर भारत के लिए पूरा मार्च सूखा गया है।अप्रैल में कोई प्री-मॉनसून गतिविधि नहीं हुई और हालिया पश्चिमी विक्षोभों से भी कोई खास असर नहीं पड़ा। तो कम से कम अगले चार-पांच दिन राहत के आसार नहीं हैं। 12 अप्रैल तक बारिश नहीं होगी और ऐसे में उत्तर से आने वाली हवाएं ही तापमान में थोड़ी कमी ला सकती हैं। मध्य अप्रैल से प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है।'