CG- अवैध संबंध के चक्कर में मर्डर: बार-बार शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करती थी भाभी... फिर जो हुआ... भाभी की हत्या... देवर गिरफ्तार... अवैध संबंध बना हत्या का कारण... ऐसे खुला राज... मामला जान रह जाएंगे हैरान.....

Chhattisgarh crime, murder of sister in law, brother-in-law arrested, cause of illicit relationship रायपुर। सारखी अभनपुर में हुए हत्या का खुलासा हुआ। अवैध संबंध हत्या का कारण बना। भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर के थाना अभनपुर का मामला है। महिला घर के सामान रखने वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले में निशान दिख रहा था। आरोपी द्वारा महिला का रस्सी या तार से गला घोटकर का हत्या कर दिया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 335/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

CG- अवैध संबंध के चक्कर में मर्डर: बार-बार शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करती थी भाभी... फिर जो हुआ... भाभी की हत्या... देवर गिरफ्तार... अवैध संबंध बना हत्या का कारण... ऐसे खुला राज... मामला जान रह जाएंगे हैरान.....
CG- अवैध संबंध के चक्कर में मर्डर: बार-बार शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करती थी भाभी... फिर जो हुआ... भाभी की हत्या... देवर गिरफ्तार... अवैध संबंध बना हत्या का कारण... ऐसे खुला राज... मामला जान रह जाएंगे हैरान.....

Chhattisgarh crime, murder of sister in law, brother-in-law arrested, cause of illicit relationship

 

रायपुर। सारखी अभनपुर में हुए हत्या का खुलासा हुआ। अवैध संबंध हत्या का कारण बना। भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर के थाना अभनपुर का मामला है। महिला घर के सामान रखने वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले में निशान दिख रहा था। आरोपी द्वारा महिला का रस्सी या तार से गला घोटकर का हत्या कर दिया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 335/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

 

वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं घर के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि प्रार्थी के चचेरे भाई वीरेन्द्र उर्फ वीरू साहू जो प्रार्थी के घर के बाजू में रहता है को अंतिम बार प्रार्थी के घर से निकलते देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वीरेन्द्र उर्फ वीरू साहू से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदलता था, जिससे टीम के सदस्यों को उस पर शक हुआ तथा उसके संबंध में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया गया। 

 

इसी दौरान टीम के सदस्यों को वीरेन्द्र उर्फ वीरू की घटना में संलिप्त होने का अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वीरेन्द्र उर्फ वीरू साहू से पुनः कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपनी भाभी लता बाई साहू की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरू साहू ने बताया कि उसका अपनी भाभी मृतिका लता बाई साहू के साथ विगत कुछ वर्षो से अवैध संबंध था तथा मृतिका लता बाई साहू आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरू के न चाहने पर भी बार-बार अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने हेतु मजबूर करती थी।

 

जिससे परेशान होकर आरोपी ने मृतिका की हत्या करने की योजना बना डाली तथा दिनांक घटना को मौका पाकर आरोपी मृतिका के घर जाकर रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरू साहू पिता रिशु साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम सारखी थाना अभनपुर रायपुर है।