खैरागढ़ उपचुनाव BREAKING: BJP ने भी किया प्रत्याशी का ऐलान.... भारतीय जनता पार्टी ने इनपर जताया भरोसा... जानिए किन्हें दिया टिकट.... देखें BJP से जारी आदेश.....
Chhattisgarh breaking BJP Congress candidate for bye-election Legislative Assembly Khairagarh Komal Janghel




..
BJP candidate for bye-election Legislative Assembly Khairagarh: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव हेतु एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। भारतीय जनता पार्टी ने कोमल जंघेल को खैरागढ़ के लिए उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है।
कांग्रेस ने कल किया था प्रत्याशी का ऐलान
छत्तीसगढ़ विधान सभा के लिए 73-खैरागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से आदेश जारी किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यशोदा वर्मा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। यशोदा वर्मा, 73 - खैरागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधान सभा के लिए आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडेगी।