CG - सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों के बीच कार्यों का हुआ बंटवारा, आदेश जारी, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी.....
सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम मंत्रालय महानदी भवन के प्रशासनिक कार्यों के लिए सचिव के लिए नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया है।




रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम मंत्रालय महानदी भवन के प्रशासनिक कार्यों के लिए सचिव के लिए नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा (स्थापना) विभागीय जांच, शिकायत संबंधी कार्य, राज्य प्रशासनिक सेवा की स्थापना / स्थानांतरण के शेष सभी कार्य/चल अचल सम्पत्ति विवरण की जिम्मेदारी IAS अन्बलगन पी को दी गई है। इसके अलावा अन्य कार्यों की भी जिम्मेदारी दी गई है।
IAS डीडी सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग, सत्कार, पुरस्कार, राजपत्र, राज्यपाल अभिभाषण, राष्ट्रीय त्यौहार, राज्योत्सव, प्रशासन अकादमी, शासकीय अवकाश, विशिष्ट व्यक्तियों के निधन पर अवकाश/राजकीय शोक, विधानसभा समन्वय कार्य, अन्य सामान्य समन्वय कार्य एवं छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली, राज्य शिष्टाचार कार्यालय, अन्तर विभागीय समिति गठन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
आदेश जारी....