CG भारी बारिश BIG अलर्ट: अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी... ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....

Chhattisgarh Heavy rain alert, Meteorological department issued a warning रायपुर। बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। छत्तीसगढ़ में आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में आज दिनांक 9 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

CG भारी बारिश BIG अलर्ट: अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी... ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....
CG भारी बारिश BIG अलर्ट: अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी... ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....

Chhattisgarh Heavy rain alert, Meteorological department issued a warning

 

रायपुर। रायपुर। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए जारी येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागाँव व नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागाँव, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। 

 

प्रदेश में आज दिनांक 9 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।

 

इसके अगले 48 घंटे में और प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश -दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, जगदलपुर, कलिंगपटनम, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक, माध्य समुद्र तल पर स्थित है।