CG Vidhan Sabha Monsoon Session : दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही, विस अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने बताया अपूर्णीय क्षति…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र की पहली बैठक के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने परंपरा के अनुसार निधन का उल्लेख किया है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र की पहली बैठक के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने परंपरा के अनुसार निधन का उल्लेख किया है। अविभाजिम मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे मकसूदलाल चंद्राकर और लक्ष्मी प्रसाद पटेल, मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य अमीन साय, अंगतुराम कश्यप और छत्तीगसढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य अग्नि चंद्राकर के निधन का स्पीकर ने उल्लेख किया है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदस्यों के निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सदस्यों के निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके साथ नेता-प्रतपिक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत पूर्व सदस्यों के साथ एक पारिवारिक संबंध रहा है। उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।