CG Strike : हड़ताल पर राशन दुकान संचालक, इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन.....

छत्तीसगढ़ के राशन दुकान संचालकों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले यह प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू की गई है।

CG Strike : हड़ताल पर राशन दुकान संचालक, इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन.....
CG Strike : हड़ताल पर राशन दुकान संचालक, इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन दुकान संचालकों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले यह प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू की गई है।

सेल्समैन 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाएंगे। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से वार्ता के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिससे राशन वितरण प्रणाली प्रभावित होने की संभावना है।

सेल्समैन की मांगें

महासचिव विजय धृतलहरे ने बताया कि सेल्समैन की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
1. इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन की गुणवत्ता में सुधार।
2. राशन आवंटन में बढ़ती अनियमितताओं का समाधान।
3. वित्तीय सहायता की समय पर उपलब्धता और मार्जिन राशि में वृद्धि।
4. राशन भंडारण में सुधार हेतु नई कनेक्टिविटी की व्यवस्था।
5. राशन वितरण के अलावा अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त पारिश्रमिक।
6. कोरोना काल की अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान।