CG - मानवता शर्मसार : कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, बहू रक्षाबंधन के लिए गई थी मायके, फिर जो हुआ......आरोपी गिरफ्तार.....
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म किया।




जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना वाले दिन 62 साल की विधवा महिला अपने घर में अकेली थी। उसकी बहू रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए मायके गई हुई थी और बेटा घर पर ही था। रात के समय बेटे ने मां को खाना खिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मां को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना से डरी सहमी मां ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। अंततः उसने हिम्मत जुटाकर इस घिनौनी वारदात की जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।