CG- बारिश अलर्ट: इन स्थानों पर वर्षा होने की संभावना, 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी

CG, Rain Alert, Rain warning, alert issued for 3 days, Chhattisgarh Rain Alert

CG- बारिश अलर्ट: इन स्थानों पर वर्षा होने की संभावना, 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी
CG- बारिश अलर्ट: इन स्थानों पर वर्षा होने की संभावना, 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain Alert

रायपुर: आगामी 03 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। कल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8°C माना एयरपोर्ट में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन बिलासपुर (जिला बिलासपुर) में 03 से.मी. वर्षा दर्ज की गयी। बिलासपुर-3, सकरी-2, बकावंड-1 से.मी. तथा एक-दो स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गयी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 30.8°N/81.2°E, लखीमपुर खेड़ी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़ और 21°N/70°E से होकर गुजर रही है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।