CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में इन जिलों में हो रही झमाझम बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम....
प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बिलासपुर में गुरुवार तड़के हुई बारिश और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। कोरबा में मंडी में रखा धान भीग गया। वहीं जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है।




रायपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बिलासपुर में गुरुवार तड़के हुई बारिश और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। कोरबा में मंडी में रखा धान भीग गया। वहीं जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के मध्य हिस्से में भी एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसढ़ में तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा। वहीं प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों मुताबिक प्रदेश पर एक वेदर सिस्टम एक्टिव है। जिस वजह से मौसम में लगातर बदलाव देखा जा सकता है। लेकिन राहत की बात यह कि तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं सूबे के कुछ जगहों पर और सरगुजा संभाग समेत कई हिस्सों शीतलहर की चेतावनी जारी की है।