CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के मौसम का फिर बदलेगा मिजाज, मौसम विभाग की चेतावनी, कड़कड़ाती ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में होगी बारिश.....
छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के बाद कड़कड़ाती ठंड महसूस हो रही है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है।




रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के बाद कड़कड़ाती ठंड महसूस हो रही है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो बारिश होने के बाद और ठिठुरन बड़ेगी।
रायपुर मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर बना गहरा अवदाब क्षेत्र अगले 6 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। तथा यह पुडुचेरी के निकट कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार कर सकता है।
मौसम के प्रभाव से 30 नवंबर से छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आज 29 नवंबर से आगामी 03 दिनों तक छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की सम्भावना है।
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में प्रात काल में कोहरा छाए रहने व आकाश में आंशिक मेघमय रहने की सम्भावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाडा में 30.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अंबिकापुर में 07.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।