CG Politics : CM फेस को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता ने जारी किया बड़ा बयान, बताया- कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री?
भाजपा ने प्रदेश में एक तरफा जीत हासिल करते हुए 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में पांच साल से वनवास काट रही भाजपा एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई है। भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतते ही अब एक सवाल सबके मन में आने लगा है कि, प्रदेश का अगला मुखिया कौन होगा।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर यानी रविवार को आए और इस नतीजे को देखकर सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा। लगातर अपनी जीत का दावा कर रहे कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हार गए और भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत हासिल कर लिया।
बता दें कि भाजपा ने प्रदेश में एक तरफा जीत हासिल करते हुए 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में पांच साल से वनवास काट रही भाजपा एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई है। भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतते ही अब एक सवाल सबके मन में आने लगा है कि, प्रदेश का अगला मुखिया कौन होगा।
इसी बीच BJP के वरिष्ठ आदिवासी नेता और कुनकुरी के नवनिर्वाचित विधायक विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने CM की दावेदारी पर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। BJP उनके भरोसे को नहीं टूटने देगी। पार्टी का फैसला सिरोधार्य होगा।