Heat Wave Alert: इन शहरों में लू पर अलर्ट.... चिलचिलाती धूप का कहर...प्रदेश के बड़े हिस्से में चल सकती है लू…यहाँ 44 डिग्री पहुंचा पारा…जारी की ये चेतावनी.... देखें Weather Forecast....

Heat Wave Alert: Heat wave alert in these cities Heat Wave Alert: मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से में लू की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर (लू) जैसी स्थिति है।

Heat Wave Alert: इन शहरों में लू पर अलर्ट.... चिलचिलाती धूप का कहर...प्रदेश के बड़े हिस्से में चल सकती है लू…यहाँ 44 डिग्री पहुंचा पारा…जारी की ये चेतावनी.... देखें Weather Forecast....
Heat Wave Alert: इन शहरों में लू पर अलर्ट.... चिलचिलाती धूप का कहर...प्रदेश के बड़े हिस्से में चल सकती है लू…यहाँ 44 डिग्री पहुंचा पारा…जारी की ये चेतावनी.... देखें Weather Forecast....

Heat Wave Alert: मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से में लू की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में एक-दो पैकेट में ग्रीष्म लहर (लू) जैसी स्थिति है। 20 अप्रैल को सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग में (राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम और बेमेतरा) स्थित जिलों में ग्रीष्म लहर चल सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है।

 

इसके प्रभाव से 20 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 

 

 

सबसे गर्म रहा रायगढ़, पहली बार 44 डिग्री पर पहुंचा पारा 

 

मंगलवार को रायगढ़ में सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था, जो इस सीजन में सबसे अधिक है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी तरह रायपुर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह बिलासपुर में 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा पेंड्रारोड में 42.0, अंबिकापुर में 41.8, जगदलपुर में 38.5, दुर्ग में 42.2 और राजनांदगांव में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजनांदगांव का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।