CG Politics : छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सार्वजनिक की इन 2 प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज केस की जानकारी, जानिए क्या कहता है इनका आपराधिक रिकार्ड.....
आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब पार्टी अपने प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक कर रही है।




रायपुर। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब पार्टी अपने प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक कर रही है। पार्टी की तरफ से आज 2 प्रत्याशियों के खिलाफ चल रहे केस की जानकारी सार्वजनिक की है। साथ ही यह भी बताया है कि इन मुकदमों में घिरे इन नेताओं को ही क्यों प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी ने बताया कि उनके सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के खिलाफ कवर्धा में मुकदमा चल रहा है। पांडेय राजनांदगांव सीट से सीटिंग एमपी हैं। इन पर कवर्धा में हुए धार्मिंक उन्माद के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था। बीजेपी के अनुसार यह मुदकदमा राजनीतिक दुर्भावना की वजह से दर्ज किया गया था।
बीजेपी के अनुसार रायपुर संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। यह केस उनके खिलाफ 2003 में दर्ज हुआ था। अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। अभी वे राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। अब उन्हें लोकसभा के मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अग्रवाल को टिकट दिए जाने का बचाव करते हुए केस को राजनीति से प्रेरित बताया है।