CG - राजधानी में चड्डी चोर से परेशान लोग : चाकू लेकर घूम रहा साइको चोर, कीमती सामान नहीं सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स ले कर हो रहा गायब, जानें क्या है पूरा सच!
एक चोर ने महिलाओं, लड़कियों के साथ साथ राजधानी पुलिस की रातों की निंद उड़ा रखी है। ये चोर कोई कीमती सामान या रुपए नहीं बल्कि रात के अंधेरे में घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराकर फरार हो जाता है।




रायपुर। एक चोर ने महिलाओं, लड़कियों के साथ साथ राजधानी पुलिस की रातों की निंद उड़ा रखी है। ये चोर कोई कीमती सामान या रुपए नहीं बल्कि रात के अंधेरे में घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराकर फरार हो जाता है। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के रहवासी इन दिनों एक ऐसे साइको चोर से परेशान हैं, जो लोगों के घरों से कीमती सामान की जगह महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी कर रहा है। घरों के ताला टूटने की घटना सामने आने पर लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की, तब उसमें एक व्यक्ति लोगों के घरों के ताला तोड़ता दिखा। फूटेज में लोगों के घरों के ताला तोड़ने वाला व्यक्ति कीमती सामान ले जाने के बजाय महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर ले जाता दिख रहा है। शिकायत पर पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
अपने अक्सर ताला तोड़कर चोर को कीमती सामान चुराते देखा होगा। लेकिन लक्ष्मीनगर का मामला अलग तरह का है। यहां चोर पेशेवर अंदाज में ताला तो तोड़ता है, पर उसकी निगाहें कीमती सामान की जगह अंडर गारमेंट्स पर रहती है। यहां कई घरों का वह ताला तोड़ चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह साइको चोर आधी रात लक्ष्मीनगर में सक्रिय होता है और वारदात को अंजाम देकर भाग निकलता है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक महिलाएं तथा युवतियों के अंडरगारमेंट चोरी की घटना पिछले एक सप्ताह से अनवरत जारी है।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक अंडरगारमेंट चोरी की घटना को अंजाम देने वाला चोर अपने साथ चाकू रखता है। इसके कारण पकड़े जाने की स्थिति में किसी पर जानलेवा हमला कर सकता है, इससे गंभीर स्थिति निर्मित होने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।