CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : देवर-भाभी की मिली लाश,19 साल का देवर, 24 साल की भाभी की फंदे पर लटकी मिली लाश,मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है ।फांसी के फंदे पर भाभी और उसके देवर की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : देवर-भाभी की मिली लाश,19 साल का देवर, 24 साल की भाभी की फंदे पर लटकी मिली लाश,मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस…
CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : देवर-भाभी की मिली लाश,19 साल का देवर, 24 साल की भाभी की फंदे पर लटकी मिली लाश,मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस…

CG- Painful end of love story: brother-in-law-sister-in-law's dead body

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है ।फांसी के फंदे पर भाभी और उसके देवर की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद अब दोनों ने जान दे दी है। दोनों गुरुवार रात को खाना खाकर घर से निकले थे। फिर लौटे ही नहीं है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घिवरा गांव में सुरेंद्र धीवर(19) अपने परिवार के साथ रहता था। उसके घर में भाभी योगेश्वरी धीवर भी थी। कहा जा रहा है कि कुछ सालों से दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते घर में विवाद भी हो चुका था।

उधर, इस मामले का पता चल पाया है।  गांव के लोग जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत पर लगे एक पेड़ पर दोनों की लाशें लटकी हुई देखी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई थी। पुलिस को भी बताया गया था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि अब तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एक एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।