CG - राजधानी में खुले आम चाकूबाजी : परीक्षा देकर निकले छात्र पर हमला, गर्लफ्रेंड के चक्कर में विवाद का अंदेशा, दिनदहाड़े हुई घटना, आरोपी फरार.....
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडरी के प्राइवेट स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में आठवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा देने के बाद वापस घर लौट रहा था।




रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडरी के प्राइवेट स्कूल में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में आठवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा देने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोका। इसके बाद छात्र पर चाकू से वार किया गया. घायल हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस वजह से हुआ हमला
सूत्रों की माने तो जिस छात्र पर चाकू से हमला हुआ उसकी वजह एक लड़की है। इस लड़की को दूसरे गुट का युवक भी पसंद करता था। लेकिन आठवीं का छात्र लगातार लड़की से दोस्ती बढ़ा रहा था। ये बात दूसरे युवक को पसंद नहीं आई। उनके एक दो बार छात्र को समझाया भी लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरु की। लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने चाकूबाजी और नशा के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश का पालन पुलिस ने कड़ाई से किया था। लेकिन अब एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।