CG जेल प्रहरी सस्पेंड BIG NEWS:जेल की सुरक्षा में लगी थी सेंध.....जेल ब्रेक मामले में जेल प्रहरी सस्पेंड….उधर फरार कैदी पर हुआ FIR दर्ज….जेल ब्रेक के घण्टों बाद भी कैदी का सुराग नहीं… तलाश में जुटी पुलिस..…..




मुंगेली 4 दिसंबर 2021। मुंगेली जेल ब्रेक मामले में जेल प्रशासन ने एक जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है। कल मुंगेली के जिला जेल से कैदी जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया था। आरोपी जेल में रेप के मामले में बंद था। इधर जेल प्रशासन ने ड्यूटी में तैनात प्रहरी सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरार बंदी के खिलाफ कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई गई है।
इधर, जेल से भागे कैदी की अब तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि लोरमी थाना क्षेत्र के राजेश उइके को 4 महीने पहले रेप के मामले में गिरफ्तार करने के बाद जेल में लाया गया था। शुक्रवार को राजेश उइके मौका देख कर जेल से फरार हो गया। घंटों पता करने के बावजूद जब राजेश की कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो जेल में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान मालूम पड़ा की जेल की दीवार फांद कर कैदी राजेश फरार हो गया है।
जाने पूरा मामला
बलात्कार के आरोप में जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी ने कल दोपहर दिनदहाड़े जेल ब्रेक कर फरार हो गया। फरार बंदी जिला जेल की कीचन में काम करता था, जिसने बहाना बनाकर बाथरूम की दीवार पर चढ़कर जेल की दीवार फांदकर जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध दी थी। मुंगेली के लोरमी थानांतर्गत नेवासखार निवासी राजेश उईके को पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था। करीब 4 महीने पहले बलात्कार के इस विचाराधीन बंदी को जिला जेल मुंगेली में दाखिल किया गया था।
जेल में निरूद्ध रहने के दौरान बंदी राजेश उईके कीचन के काम में हाथ बटाया करता था। रोज की तरह आज दोपहर भी वह बैरक से बाहर निकलकर कीचन मेें काम करने के नाम पर निकला था, इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बात कहकर मौके से निकल गया और शौचालय के पास से जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। जिला जेल की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक की जानकारी जैसे ही जेल प्रबंधन को हुई हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फरार बलात्कार के विचाराधीन बंदी की तलाश शुरू की गयी, लेकिन उसका कोई भी सुराग नही मिल सका। उधर जेल प्रबंधन का जेल ब्रेक की इस घटना के बाद से हाथ-पांव फूल गया है।