CG स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत... अंबिकापुर जाने के दौरान हुआ हादसा...धौरपुर हाउस शोक में डूबा…पुलिस जांच में जुटी....
CG Health Minister TS Singhdev's nephew dies in a train accident बिलासपुर के बेलगहना के पास स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंह का शव बेलगहना इलाक़े में रेल्वे ट्रैक के पास मिला है। वीरभद्र सिंह को इलाक़े में सचिन सिंह के नाम से भी जाना जाता था। वीरभद्र सिंह सरगुजा राजपरिवार की धौरपुर शाखा के प्रमुख सदस्य थे।




CG Health Minister TS Singhdev's nephew dies in a train accident.
बिलासपुर के बेलगहना के पास स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंह का शव बेलगहना इलाक़े में रेल्वे ट्रैक के पास मिला है। वीरभद्र सिंह को इलाक़े में सचिन सिंह के नाम से भी जाना जाता था। वीरभद्र सिंह सरगुजा राजपरिवार की धौरपुर शाखा के प्रमुख सदस्य थे।
दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से रात को लौट रहे थे वीरभद्र सिंहदेव “सचिन” को लेकर यह सूचना है कि, वे बीती रात दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से अंबिकापुर लौट रहे थे।ऐसे क़यास हैं कि बेलगहना के पास शायद वे गेट पर खड़े थे और उनका पाँव स्लिप हो गया। वीरभद्र सिंहदेव धौरपुर हाउस के प्रमुख लाल सोमेश्वर शरण सिंहदेव के ज्येष्ठ पुत्र थे। वीरभद्र सिंहदेव के दो बच्चे हैं।उनका बेटा पाँचवीं जबकि बिटिया तीसरी में अध्ययनरत है।(CG Health Minister TS Singhdev's nephew dies in a train accident.)
लुण्ड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बीरभद्र सिंह उर्फ सचिन सिंह और उसके तीन साथियों पर विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला करने का आरोप है। अंबिकापुर के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज है, जिस पर पुलिस ने उन्हें पहले गिरफ्तार भी किया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अंबिकापुर में इसी केस में उनकी पेशी थी, जिसमें शामिल होने के लिए बीरभद्र सिंह अंबिकापुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।(CG Health Minister TS Singhdev's nephew dies in a train accident.)